बहराइचः ग्रामीणों पर हमला कर घर मे घुसा तेंदुआ

बहराइच– कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के जंगल से निकला तेंदुआ जंगल से काफी दूर निकल आबादी के बीच पहुंच गया। तेंदुआ ने चार लोगों को घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाए जाने पर तेंदुआ एक घर में घुस गया।  जानकारी मिलने पर पहुंची वन महकमे की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बुधवार की देर रात तेंदुआ ठेकेदारपुरवा गांव में वन महकमे की टीम को चकमा देकर निकल गया था। घायलों को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डीएफओ मौके पर पहुंच गये है। मोतीपुर थाने के ककरहा वन रेंज के चांदाझार जंगल

Written By :

admin

Updated

May 10, 2019

बहराइच– कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के जंगल से निकला तेंदुआ जंगल से काफी दूर निकल आबादी के बीच पहुंच गया। तेंदुआ ने चार लोगों को घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाए जाने पर तेंदुआ एक घर में घुस गया। 

जानकारी मिलने पर पहुंची वन महकमे की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बुधवार की देर रात तेंदुआ ठेकेदारपुरवा गांव में वन महकमे की टीम को चकमा देकर निकल गया था। घायलों को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डीएफओ मौके पर पहुंच गये है। मोतीपुर थाने के ककरहा वन रेंज के चांदाझार जंगल से सटे लालपुर के मजरा बहेलियनपुरवा में जंगल से निकला तेंदुआ आबादी के बीच पहुंच गया। शुक्रवार के तड़के सुबह शौच इत्यादि के लिए निकले 35 वर्षीय अवधेश पुत्र छांगुर, 50 वर्षीय राम सिंह पुत्र राम कमल सिंह 80 वर्षीय राम सिंगार पुत्र रामचंद्र, 35 वर्षीय अनिल पुत्र वीर बहादुर पर हमला कर घायल कर दिया। आबादी के बीच तेंदुए के पहुंचकर चार लोगों को घायल करने की खबर आग की तरह फैली। लाठी डंडा लेकर ग्रामीण शोर मचाते दौड़े और तेंदुआ को घेर लिया। जिस पर तेंदुआ एक घर में घुस गया। आनन फानन में चारों घायलों को मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया। 

घटना की सूचना के काफी देर बाद वन महकमे की टीम मौके पर पहुंची।जिसे ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वन महकमे की टीम ने इस घर को चारों ओर से जाल से घेरकर पिजड़ा लगा दिया है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि लगभग चार लोगों को तेंदुआ ने घायल कर दिया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जाल व पिंजरा लगाया गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)