यूपी में एक और प्रेमी जोड़े का हुआ दर्दनाक अंत

लखनऊ–दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, इतना कि दोनों ने कभी समाज और लोगों की परवाह नहीं की। प्यार का ये भावनात्मक रिश्ता बहुत गहरा था लेकिन समाज को उनका ये प्यार रास नहीं आया और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। ये पूरा मामला राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद अंतर्गत फुलोर का है, जहां एक आम के बाग में दो शवों को फांसी के फंदे पर झूलता देख लोग सकते में आ गए। दरअसल थाना माल अंतर्गत सहिजना निवासी प्रेमी संग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि

Written By :

admin

Updated

May 8, 2019

लखनऊ–दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, इतना कि दोनों ने कभी समाज और लोगों की परवाह नहीं की। प्यार का ये भावनात्मक रिश्ता बहुत गहरा था लेकिन समाज को उनका ये प्यार रास नहीं आया और दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

ये पूरा मामला राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद अंतर्गत फुलोर का है, जहां एक आम के बाग में दो शवों को फांसी के फंदे पर झूलता देख लोग सकते में आ गए। दरअसल थाना माल अंतर्गत सहिजना निवासी प्रेमी संग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समाज की बंदिशों के चलते दोनों ने मिलकर आम के बाग में रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची मलिहाबाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जाँच मे जुट गई है। पुलिस ने शिनाख्त में बताया कि 20 वर्षीय युवती रजनी व 22 वर्षीय रंजीत दोनो ने एक ही रस्सी से लटककर आत्महत्या की है।