संजय सिंह बयान कहा-पीएम मोदी की जांच कराओ, कहीं गांजा तो नहीं पीते

न्यूज डेस्क — प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को चुनावी प्रचार के दौरान कही गई एक बात का जिक्र करते हुए आप नेता संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इसमें संजय सिंह ने यह तक लिख दिया कि मोदी कहीं गांजा तो नहीं पीते? इसकी जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कई और ट्वीट्स के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा है। दरअसल, मेरठ में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने एसपी, बीएसपी और रालोद के गठबंधन पर निशाना साधा था। इसके लिए उन्होंने कहा कि, ‘सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मतलब

Written By :

admin

Updated

March 29, 2019

न्यूज डेस्क — प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को चुनावी प्रचार के दौरान कही गई एक बात का जिक्र करते हुए आप नेता संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

इसमें संजय सिंह ने यह तक लिख दिया कि मोदी कहीं गांजा तो नहीं पीते? इसकी जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कई और ट्वीट्स के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा है।

दरअसल, मेरठ में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने एसपी, बीएसपी और रालोद के गठबंधन पर निशाना साधा था। इसके लिए उन्होंने कहा कि, ‘सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मतलब सराब, ये शराब आपको बर्बाद कर देगी।’ इसपर संजय सिंह ने लिखा, ‘मोदी जी की जांच कराओ कहीं गांजा तो नहीं पीते?

राजनीतिक दलों को शराब, अफीम, हीरोइन, कोकीन तो कोई चौराहे छाप नेता बोल सकता है प्रधानमंत्री नही।’ इतना ही नहीं अपने अगले ट्वीट में संजय ने लिखा, ‘नरेंद्र का न शाह का शा= नशा मुक्त भारत बनाओ।’