शर्मसारः मूकबधिर गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप

बहराइच — कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मूक बधिर गर्भवती महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने शनिवार रात रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने सुबह होने पर दोनों युवकों को पहचाना। जिसके बाद उसने पति के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के बाद पुलिस मामला दर्ज करने का दावा कर रही है।  दरअसल कैसरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला जन्म से ही मूकबधिर है। महिला का पति बाहर मजदूरी का काम करता है। शनिवार को रात में अचानक

Written By :

admin

Updated

March 25, 2019

बहराइच — कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मूक बधिर गर्भवती महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने शनिवार रात रेप की वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने सुबह होने पर दोनों युवकों को पहचाना। जिसके बाद उसने पति के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के बाद पुलिस मामला दर्ज करने का दावा कर रही है। 

दरअसल कैसरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला जन्म से ही मूकबधिर है। महिला का पति बाहर मजदूरी का काम करता है। शनिवार को रात में अचानक गांव के ही दो युवक उसके घर में घुस आए। इसके बाद उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों युवक फरार हो गए। रात में पति के घर पहुंचने पर इशारे में अपने साथ होने वाली वारदात की जानकारी दी। 

हालांकि सुबह महिला घर से बाहर निकली थी। तभी दोनों युवक भी गुजर पड़े। जिस पर उसने पति को बुलाकर दोनों की पहचान करायी। इसके बाद महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर दोनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)