बीजेपी विधायक का भद्दा बयान,- ‘रोज फेशियल करवाती हैं मायावती’

बलिया–बलिया जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने एक बार फिर भद्दा बयान दिया है। उन्‍होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि वो रोज फेशियल करवाती हैं।  सफेद बाल रंगवा कर जवान होने का दिखावा करती हैं। 60 साल की उम्र में बाल रंगवाकर वो दिखावा करती हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र नाथ इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा था भागवान राम भी बढ़ती रेप की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं। उत्तर प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल

Written By :

admin

Updated

March 19, 2019

बलिया–बलिया जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने एक बार फिर भद्दा बयान दिया है। उन्‍होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि वो रोज फेशियल करवाती हैं। 

सफेद बाल रंगवा कर जवान होने का दिखावा करती हैं। 60 साल की उम्र में बाल रंगवाकर वो दिखावा करती हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र नाथ इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा था भागवान राम भी बढ़ती रेप की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं। उत्तर प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विधायक ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी इस तरह की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं। यह प्राकृतिक प्रदूषण है, जिससे कोई भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह लोगों की जिम्मेदारी हे कि वे अन्य लोगों को अपने परिवार, बहनों की तरह समझें। हम इसे केवल मूल्यों के माध्यम से नियंत्रित कर सकते हैं, संविधान से नहीं।