जयपुर सेन्ट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी की पीट-पीटकर हत्या

जयपुर–पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गयी है। ऐसे में राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। जयपुर की जेल में कैद एक पाकिस्तान कैदी की हत्या कर दी गई है।  अभी तक हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। जयपुर की जेल में पाकिस्तानी कैदी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है।बुधवार को जयपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी शकीरूल्लाह की हत्या कर दी गई है। जयपुर जेल में बंद अन्य कैदियों ने पीट-पीटकर पाकिस्तानी कैदी की हत्या

Written By :

admin

Updated

February 20, 2019

जयपुर–पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गयी है। ऐसे में राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। जयपुर की जेल में कैद एक पाकिस्तान कैदी की हत्या कर दी गई है। 

अभी तक हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। जयपुर की जेल में पाकिस्तानी कैदी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है।बुधवार को जयपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी शकीरूल्लाह की हत्या कर दी गई है। जयपुर जेल में बंद अन्य कैदियों ने पीट-पीटकर पाकिस्तानी कैदी की हत्या कर दी। जयपुर जेल में ही बंद तीन अन्य सजायाफ्ता कैदियों ने पीट-पीटकर शकीरूल्लाह की हत्या की। 

हत्या की खबर मिलते ही जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शकीरूल्लाह जासूसी के आरोप में जेल में बंद था और सजा काट रहा था।