रिश्तेदारी में आये युवक ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

जालौन–जालौन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची को रिश्तेदारी में आये युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला और मौके से भाग गया।  मामला एट कोतवाली कस्बे का है। बताया गया कि कस्बे की रहने वाली 8 साल की मासूम शाम को अपने खेत पर गई थी। उसी दौरान झांसी जनपद के नंदनपुरा का रहने वाला युवक रोहित जो एट कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया था वह मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दरिंदगी की सारी हड़े पार कर दी साथ ही वारदात

Written By :

admin

Updated

February 7, 2019

जालौन–जालौन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची को रिश्तेदारी में आये युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला और मौके से भाग गया। 

मामला एट कोतवाली कस्बे का है। बताया गया कि कस्बे की रहने वाली 8 साल की मासूम शाम को अपने खेत पर गई थी। उसी दौरान झांसी जनपद के नंदनपुरा का रहने वाला युवक रोहित जो एट कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया था वह मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दरिंदगी की सारी हड़े पार कर दी साथ ही वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से अपने रिश्तेदार के यहाँ पहुंच गया। जब मासूम खून से लथपथ हालत में घर पहुंची तो उसने आप बीती बताई। यह सुनकर घर के लोगों के होश उड़ गये और तत्काल उस युवक को खोजने का प्रयास किया। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर युवक को खोज निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया साथ ही उसे मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया।

इस मामले में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)