हिंडन एयरबेस में घुसने की कोशिश कर रहे संदिग्ध को जवानों ने मारी गोली

न्यूज डेस्क — गाजियाबाद में वायुसेना के हिंडन एयरबेस में जवानों ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया है.हिंडन एयरबेस में दीवार फांदकर घुस रहे एक संदिग्ध को एयरफोर्स स्‍टाफ ने गोली मार दी. गोली व्यक्ति के पैर में लगी.इस व्यक्ति पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी सुजीत के रूप में हुई है.   जानकारी के मुताबकि मंगलवार रात को संदिग्ध सुजीत दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. यह देखकर स्‍टाफ ने उसे उतारने की कोशिश की और जब वह नहीं माना तो उसके पैर में गोली मार दी.हैरानी की बात ये हैं कि इस घटना से कुछ

Written By :

admin

Updated

November 15, 2017

न्यूज डेस्क — गाजियाबाद में वायुसेना के हिंडन एयरबेस में जवानों ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया है.हिंडन एयरबेस में दीवार फांदकर घुस रहे एक संदिग्ध को एयरफोर्स स्‍टाफ ने गोली मार दी. गोली व्यक्ति के पैर में लगी.इस व्यक्ति पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी सुजीत के रूप में हुई है.

 

जानकारी के मुताबकि मंगलवार रात को संदिग्ध सुजीत दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. यह देखकर स्‍टाफ ने उसे उतारने की कोशिश की और जब वह नहीं माना तो उसके पैर में गोली मार दी.हैरानी की बात ये हैं कि इस घटना से कुछ देर पहले ही खुफिया एजेंसियों ने हिंडन एयरबेस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया था.

फिलहाल सुजीत को एयरफोर्स हॉस्‍पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर है.जिसके बाद हिंडन एयरबेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. संदिग्ध के पूछताछ के बाद उसके असल मकसद का खुलासा हो सकेगा लेकिन आतंकी हमले के अलर्ट के बावजूद हिंडन एयरबेस पर हुई ये घटना बेहद गंभीर है.