दबंगो के हौसले बुलंद, पुलिस से की हाथापाई

फर्रुखाबाद–जिले में पुलिस का इकबाल कितना है यह सड़को पर दिखाई दे रहा है।सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर दबंग युवक एक ई-रिक्शा चालक को पीट रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।  जब रेलवे रोड चौकी का सिपाही उस दबंग युवक को पकड़ने पहुंचा तो युवक ने उसके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।जिससे रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा तफरी मच गई जिससे लोग इधर उधर भागने लगे।वही एसपी सन्तोष मिश्रा दम भरते दिखाई देते है कि दबंग अपराधियो की जगह जेल में होगी लेकिन ऐसा कुछ दिखाई नही दे रहा है।जिस प्रकार से वह दिन रात

Written By :

admin

Updated

December 14, 2018

फर्रुखाबाद–जिले में पुलिस का इकबाल कितना है यह सड़को पर दिखाई दे रहा है।सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर दबंग युवक एक ई-रिक्शा चालक को पीट रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

जब रेलवे रोड चौकी का सिपाही उस दबंग युवक को पकड़ने पहुंचा तो युवक ने उसके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।जिससे रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा तफरी मच गई जिससे लोग इधर उधर भागने लगे।वही एसपी सन्तोष मिश्रा दम भरते दिखाई देते है कि दबंग अपराधियो की जगह जेल में होगी लेकिन ऐसा कुछ दिखाई नही दे रहा है।जिस प्रकार से वह दिन रात आम जनता को जो भरोसा देते नजर आते है उससे आम जनमानस का जुड़ाव तो पुलिस से होता नजर आ रहा है लेकिन जब पुलिस ही सुरक्षित नही है तो जनता की सुरक्षा कैसे की जा सकती है। जब स्टेशन पर दबंग युवक सिपाही के साथ हाथापाई कर रहा था उसका वीडियो वनाकर वायरल कर दिया है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि सिपाही का मोबाइल भी युवक ने छीन लिया था।हालांकि सिपाही फोर्स मंगाने के लिए फोन लगाता रहा कि लेकिन किसी भी अधिकारी का फोन नही लगा। उसी समय मोबाइल छीन लिया था।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)