जमीन विवाद में किसान को मारी गोली

प्रतापगढ़ — जिले के कंधई कोतवाली के मंगरौरा बाजार में घात लगाए बेखौफ दबंगो ने एक 58 वर्षीय किसान को गोली मार दी.किसान को आनन फानन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक लावलश्कर के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल किसान के परिजनों से घटना की बाबत जानकारी जुटाई और इलाकाई पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।  बता दे कि जमीन को लेकर किसान मंगरुराम का विवाद पड़ोसियों से अरसे से चल रहा है,

Written By :

admin

Updated

December 5, 2018

प्रतापगढ़ — जिले के कंधई कोतवाली के मंगरौरा बाजार में घात लगाए बेखौफ दबंगो ने एक 58 वर्षीय किसान को गोली मार दी.किसान को आनन फानन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक लावलश्कर के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल किसान के परिजनों से घटना की बाबत जानकारी जुटाई और इलाकाई पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 

बता दे कि जमीन को लेकर किसान मंगरुराम का विवाद पड़ोसियों से अरसे से चल रहा है, इसी विवाद के चलते मंगरु पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में राजस्व कर्मियो की भी लापरवाही खुल कर सामने आई है। अगर जमीन के विवाद का निस्तारण समय रहते राजस्व कर्मियो ने निपटारा कर दिया होता तो आज इतनी गम्भीर घटना होने से बच सकती थी।फिलहाल किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ)