पुरानी रंजिश में दबंगों ने दिनदहाड़े मारी गोली

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने बाइक सवार व्यक्ति के सिर में  गोली मार दी। दबंग घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। वही सुचना पाकर पंहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायल को सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया।  प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने घायल को आगरा रेफर कर दिया । मामला हाथरस जिले के थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुरसंडा मोड़ का है जहा गांव लालगढ़ी निवासी 50 वर्षीय हरिओम अपनी पत्नी राजोदेवी के साथ बाइक पर हाथरस न्यायालय में हत्या के एक मामले की तारीख

Written By :

admin

Updated

November 22, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने बाइक सवार व्यक्ति के सिर में  गोली मार दी। दबंग घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। वही सुचना पाकर पंहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायल को सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। 

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने घायल को आगरा रेफर कर दिया । मामला हाथरस जिले के थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुरसंडा मोड़ का है जहा गांव लालगढ़ी निवासी 50 वर्षीय हरिओम अपनी पत्नी राजोदेवी के साथ बाइक पर हाथरस न्यायालय में हत्या के एक मामले की तारीख करने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हाईवे से लगभग 50 मीटर दूर स्थित कुरसंडा मोड़ पर चिरंजी लाल गौतम शीतग्रह के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक ने हरिओम के सिर में गोली मार दी, गोली लगते ही बाइक सवार पति पत्नी दोनों जमीन पर गिर गये वंही हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये।

घटना की सुचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और गंभीर रूप से घायल हरिओम को तत्काल ही उपचार हेतु सीएससी लाया गया। घायल हरिओम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको आगरा रेफर कर दिया। घायल हरिओम को आगरा रेफर होने के बाद थाना पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस )