लखनऊ में 6 साल की बच्ची  के साथ 4 नाबालिगों ने किया गैंगरेप

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरानगर इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ चार नाबालिग  द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.वहीं वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक इंदिरानगर थाना के फ़रीदीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने चार लड़कों पर उसकी 6 साल की बच्ची से रेप करने की शिकायत थाने में की है. महिला के अनुसार शनिवार रात वह अपनी बच्ची के साथ सो रही थी तभी तकरीबन रात 12 बजे चार

Written By :

admin

Updated

June 4, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरानगर इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ चार नाबालिग  द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.वहीं वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक इंदिरानगर थाना के फ़रीदीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने चार लड़कों पर उसकी 6 साल की बच्ची से रेप करने की शिकायत थाने में की है. महिला के अनुसार शनिवार रात वह अपनी बच्ची के साथ सो रही थी तभी तकरीबन रात 12 बजे चार लड़के आये और उसकी 6 साल की बच्ची को गोद से उठाकर पास ही के जंगल में ले गए और उसके साथ रेप किया.

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि एक आरोपी को वह पहचान गई थी और जब पुलिस को उसने घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.वहीं सीओ इंदिरानगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करीब 15 साल का है और उसके मुताबिक 3 अन्य आरोपी भी इसी उम्र के हैं.

गौरतलब है कि इंदिरानगर के पास के घने जंगल में पहले भी अपराध और गैरकानूनी कामों की शिकायत आती रही है. बावजूद इसके थाना पुलिस पर इलाके में पेट्रोलिंग न करने का आरोप लगता रहता है. लोगों का कहना है कि पुलिस की यही लापरवाही अपराधियों के लिए वरदान साबित हो रही है.