आज का भाग्यफल-19 जुलाई, 2019

मेषः आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव रहेगा। निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के लिए समय प्रभावशाली है। संतान को सफलता मिलेगी, परंतु संतान के विचार इस समय उग्र हैं। संतान को इस समय क्रोध अधिक आ रहा है। उनकी समस्याओं को समझें एवं उनको सरल व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। वृषः आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं इससे आत्मविश्वास

Written By :

admin

Updated

July 19, 2019

मेषः आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव रहेगा। निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के लिए समय प्रभावशाली है। संतान को सफलता मिलेगी, परंतु संतान के विचार इस समय उग्र हैं। संतान को इस समय क्रोध अधिक आ रहा है। उनकी समस्याओं को समझें एवं उनको सरल व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें।

वृषः आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं इससे आत्मविश्वास बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की शिक्षा में रुकावट आएगी। संतान यदि कर्मशील है तो कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सर्दी-जुकाम व कफ से संबंधित परेशानी आपको हो सकती हैं।

मिथुनः मन में अस्थिरता रहेगी एवं तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन दुखी रहेगा। जिसके कारण चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें, चिड़चिड़ाहट में आप किसी को अपशब्द कह सकते हैं। जिसके कारण विवाद बढ़ सकता है। संतान के विचार आपके विचारों के अनुरूप रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।

कर्कः आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में मन में बहुत ऊर्जा महसूस करेंगे। घर परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान के लिए भाग्यशाली दिन है संतान पक्ष से संबंधित कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित रोग हो सकता है।

सिंहः आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा एवं कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। मन में अस्थिरता रहेगी एवं निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। माता के ग्रह प्रभावशाली है। माता के भाग्य से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान के विचारों में आपसी मतभेद रहेगा। संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से व्यवहार में सामंजस्य बनाकर रखें।

कन्याः आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त होगा। माता से विचारों में मतभेद बना रहेगा। माता का सम्मान करें, माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। संतान से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी समस्या को लेकर जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह से आपका कार्य सफल होगा।

तुलाः आज का दिन शुभ नहीं है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। धार्मिक कार्य में धन खर्च होने के योग हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डी संबंधित रोग हो सकता है। संतान के लिए शुभ समय है। संतान से संबंधित सभी कार्य संपन्न होंगे। आपको पेट संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी का स्वभाव उग्र है। जीवनसाथी से विवाद ना करें, सामंजस्य बैठाकर रखें।

वृश्चिकः आज का दिन शुभ है। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मधुर संबंध बने रहेंगे। माता से व्यवहार अच्छा बना रहेगा। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होगे। संतान की सफलता पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सिर संबंधी रोग हो सकता है एवं रक्त संबंधी परेशानी भी हो सकती है। आय के साधन मजबूत होंगे।

धनुः आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान पक्ष के ऊपर किसी कार्य को लेकर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधी कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी।

मकरः आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में रुचि उत्पन्न होगी। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने में सक्षम होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार एवं समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान के कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी की सही सलाह से आपके कार्य सिद्ध होंगे।

कुंभः आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। परिस्थितियों में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। कार्य करते समय असमंजस की स्थिति बनेगी। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के विचारों का सम्मान करें। संतान पक्ष के ग्रह वर्तमान में प्रभावशाली है।

मीनः आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग में सक्रियता बढ़ेगी एवं कार्य करने के लिए शरीर में स्फूर्ति प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। माता के ग्रह प्रभावशाली हैं। माता के आशीर्वाद से आपके कार्य सिद्ध होंगे। पिता के द्वारा आपको कार्य क्षेत्र में सही सलाह मिलेगी। संतान पक्ष के लिए भाग्यशाली समय है।