रास्ता भटके 11 भारतीय मजदूरों को पाक सेना ने पकड़ा

बांदा– जिले के जसईपुर गांव के रहने वाले करीब 11 लोगों को पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया है। ये सभी लोग ठेकेदार के जरिए मछली पकड़ने के लिए गुजरात के ओखा तट पर गए थे। 3 नवंबर को वो अपना रास्ता भटक गए और 4 नवंबर को पाकिस्तान की आर्मी ने पकड़ लिया । परिवार वालों को उनके पकड़े जाने की सूचना 6 दिन बाद यानि 10 नवंबर को मिली। उसके बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।   बता दें, बुंदेलखंड में लाखो लोग महानगरों में रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करते हैं। किसी न

Written By :

admin

Updated

November 16, 2017

बांदा– जिले के जसईपुर गांव के रहने वाले करीब 11 लोगों को पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया है। ये सभी लोग ठेकेदार के जरिए मछली पकड़ने के लिए गुजरात के ओखा तट पर गए थे। 3 नवंबर को वो अपना रास्ता भटक गए और 4 नवंबर को पाकिस्तान की आर्मी ने पकड़ लिया । परिवार वालों को उनके पकड़े जाने की सूचना 6 दिन बाद यानि 10 नवंबर को मिली। उसके बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

बता दें, बुंदेलखंड में लाखो लोग महानगरों में रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करते हैं। किसी न किसी तरीके से ये ठेकेदार इन लोगों को फंसा लेकर ले जाते हैं। डीजीपी ऑफिस से जिला प्रशासन को ये सूचना मिली की, बांदा से गुजरात गए 11 मछुआरे को पाकिस्तान की आर्मी ने पकड़ लिया है। इसके बाद से जिला प्रशासन ने लिस्ट जारी कर दी गई। इसके बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बांदा के डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा है- ” प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद पीड़ित परिवार को मिलेगी।”