बीजेपी नेता ने कहा- मुझे नहीं समझ आता जीएसटी

भोपाल — केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू तो कर दिया है, लेकिन यह अभी भी कई लोगों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। व्यापारी वर्ग के साथ ही खुद बीजेपी के नेता भी जीएसटी को समझ नहीं सके हैं और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने इस बात को स्वीकार किया है।    शिवराज सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा, ‘जीएसटी को तो मैं खुद आज तक नहीं समझ पाया। देश के बड़े-बड़े सीए को

Written By :

admin

Updated

November 10, 2017

भोपाल — केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू तो कर दिया है, लेकिन यह अभी भी कई लोगों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। व्यापारी वर्ग के साथ ही खुद बीजेपी के नेता भी जीएसटी को समझ नहीं सके हैं और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने इस बात को स्वीकार किया है। 

 

शिवराज सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा, ‘जीएसटी को तो मैं खुद आज तक नहीं समझ पाया। देश के बड़े-बड़े सीए को भी जीएसटी समझ नहीं आया। व्यापारी भी जीएसटी नहीं समझ पाए और परेशान हैं। इसको समझने के लिए कुछ समय लगेगा और धीरे-धीरे जीएसटी सबकी समझ में आ जाएगा।’