जनसभा में भाजपाईयों की गुंडई , शहर कोतवाल से की बदसलूकी

प्रतापगढ़–नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गयी है। हर जिले में सभी पार्टियां जोर – शोर से जनसभाएं कर रही हैं। इसके साथ ही तीखे तंजों का भी दौर शुरू हो गया है और विरोधियों से द्वेष भावना भी साफ़ झलक रही है। ऐसा ही नजारा जिले में उस समय देखने को मिला जब कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की जनसभा में एक भाजपाई ने शहर कोतवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि- ‘इसको हटाओ यहाँ से, ये सपाइयों से मिला है’।   प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की जनसभा में भाजपाइयों

Written By :

admin

Updated

November 21, 2017

प्रतापगढ़–नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गयी है। हर जिले में सभी पार्टियां जोर – शोर से जनसभाएं कर रही हैं। इसके साथ ही तीखे तंजों का भी दौर शुरू हो गया है और विरोधियों से द्वेष भावना भी साफ़ झलक रही है। ऐसा ही नजारा जिले में उस समय देखने को मिला जब कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की जनसभा में एक भाजपाई ने शहर कोतवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि- ‘इसको हटाओ यहाँ से, ये सपाइयों से मिला है’।

 

प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की जनसभा में भाजपाइयों की गुंडई साफ़ दिखाई दी। नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रेमलता सिंह के समर्थन में पल्टन बाजार मे जनसभा आयोजित की गयी थी । जनसभा में सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों ने शहर कोतवाल आदित्य सिंह से बदसलूकी और हाथापाई भी की । हद तो तब हो गयी जब मंच से शहर कोतवाल को सभा से भगाने का फरमान सुनाया गया और कहा गया कि- ‘इसको हटाओ यहाँ से, ये सपाइयों से मिला है’। बता दे कि जनसभा के पहले रोड जुलूस में आचार संहिता का पालन कराने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया था।

 

रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़