कांग्रेस मुक्त भारत के लिए राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना जरूरी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ– यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के लिए राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना जरूरी है। गुजरात में राहुल गांधी के मंदिर जाने के सवाल पर योगी ने कहा कि राहुल गांधी अब गुजरात में मंदिर-मंदिर भटक रहे हैं। मैं इससे खुश हूं कि इससे उनकी बुद्धि शुद्ध हो रही है। लेकिन, इनसे सवाल होना चाहिए, यूपीए सरकार ने एक हलफनामा दिया था कि राम और कृष्ण काल्पनिक हैं। जब भगवान काल्पनिक हैं तो फिर मंदिर क्यों जा रहे हैं। उस बेचारे (राहुल

Written By :

admin

Updated

November 21, 2017

लखनऊ– यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के लिए राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना जरूरी है। गुजरात में राहुल गांधी के मंदिर जाने के सवाल पर योगी ने कहा कि राहुल गांधी अब गुजरात में मंदिर-मंदिर भटक रहे हैं।

मैं इससे खुश हूं कि इससे उनकी बुद्धि शुद्ध हो रही है। लेकिन, इनसे सवाल होना चाहिए, यूपीए सरकार ने एक हलफनामा दिया था कि राम और कृष्ण काल्पनिक हैं। जब भगवान काल्पनिक हैं तो फिर मंदिर क्यों जा रहे हैं। उस बेचारे (राहुल गांधी) को तो मंदिर में बैठने का तरीका भी नहीं पता, वाराणसी में ऐसे बैठे थे जैसे मस्जिद में नमाज पढ़ रहे हों। पुजारी ने बताया कि मंदिर में कैसे बैठते हैं। गुजरात की जनता में जिस प्रकार का उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि बीजेपी बहुत अच्छे बहुमत से सरकार बनाएगी। हमारे अध्यक्ष ने जो लक्ष्य तय किया है, उससे भी आगे बढ़कर सीटें हासिल करेंगे।