कार सवारों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा

बहराइच–कैसरगंज टोल प्लाजा पर देर रात कार सवार युवकों ने टोल कर्मियों द्वारा पैसा टोल मांगने पर जमकर मारपीट की। टोल कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने वाहन चालकों से टोल अदा करने के लिए कहा था।  इसी बात पर गाड़ियों में बैठे दबंग किस्म के युवक उतर कर टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों से हाथापाई करते हुए पीटने लगे। जिसके बाद किसी तरह भागकर टोल कर्मियों ने अपनी जान बचाई । टोल प्लाजा के मैनेजर ने आरोप लगाया है कि देर रात 1 दर्जन से अधिक गाड़ियों से तमाम लोग आए बिना टोल अदा किए गाड़ियों को ले

Written By :

admin

Updated

August 23, 2019

बहराइच–कैसरगंज टोल प्लाजा पर देर रात कार सवार युवकों ने टोल कर्मियों द्वारा पैसा टोल मांगने पर जमकर मारपीट की। टोल कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने वाहन चालकों से टोल अदा करने के लिए कहा था। 

इसी बात पर गाड़ियों में बैठे दबंग किस्म के युवक उतर कर टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों से हाथापाई करते हुए पीटने लगे। जिसके बाद किसी तरह भागकर टोल कर्मियों ने अपनी जान बचाई । टोल प्लाजा के मैनेजर ने आरोप लगाया है कि देर रात 1 दर्जन से अधिक गाड़ियों से तमाम लोग आए बिना टोल अदा किए गाड़ियों को ले जाने पर जबरदस्ती करने लगे।

इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और कहासुनी के बीच गाड़ियों पर बैठे कुछ युवकों ने टोल कर्मियों से गाली गलौज और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे कर्मियों को काफी चोटें आई है । मारपीट की घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है । टोलकर्मियों ने कैसरंगज थाने पर तहरीर देकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)