युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

एटा–एटा के जलेसर कोतवाली के रेलवे स्टेशन पुल के समीप युवक की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दिये जाने से सनसनी फैल गयी। युवक के शव को देख आस पास के गामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है। पुलिस की काफी कोशिशों के बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। 25 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र जो फिरोजाबाद के थाना जसराना के केवन गांव का रहने वाला बताया जा रहा है कि युवक कल शाम गॉव से जलेसर कस्बे में अपने

Written By :

admin

Updated

April 17, 2019

एटा–एटा के जलेसर कोतवाली के रेलवे स्टेशन पुल के समीप युवक की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दिये जाने से सनसनी फैल गयी। युवक के शव को देख आस पास के गामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है। पुलिस की काफी कोशिशों के बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। 25 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र जो फिरोजाबाद के थाना जसराना के केवन गांव का रहने वाला बताया जा रहा है कि युवक कल शाम गॉव से जलेसर कस्बे में अपने रिश्तेदारों से मिलने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन सुबह उसका शव रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान के साथ साथ उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है। फिलहाल मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले दर्ज करने की बात कह घटना के जल्द से जल्द खुलासे की बात कह रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी. द्विवेदी,एटा)