पति की तलाश मे दर-दर भटक रही महिला ने किया कुछ ऐसा कि उड गए अधिकारियो के होश

मेरठ — मेरठ में कई दिनों से लापता पति की तलाश में एक महिला ने मेरठ के कमिश्नरी कार्यालय के बाहर परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास किया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर लोगों को शांत कराया।   दरअसल पल्लवपुरम की रहने वाली पूजा का पति सनी शटरिंग का काम करता है । बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले सनी अपने पड़ोसी दोस्तों के साथ भोले की झाल पर नहाने के लिए गया था और अपनी पत्नी से दोपहर में लौटने के लिए कह कर गया था। लेकिन सनी

Written By :

admin

Updated

June 8, 2019

मेरठ — मेरठ में कई दिनों से लापता पति की तलाश में एक महिला ने मेरठ के कमिश्नरी कार्यालय के बाहर परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास किया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर लोगों को शांत कराया।

 

दरअसल पल्लवपुरम की रहने वाली पूजा का पति सनी शटरिंग का काम करता है । बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले सनी अपने पड़ोसी दोस्तों के साथ भोले की झाल पर नहाने के लिए गया था और अपनी पत्नी से दोपहर में लौटने के लिए कह कर गया था। लेकिन सनी के साथ गए तीनो दोस्त शाम को अपने अपने घर आ गए लेकिन सनी नहीं लौटा । 

पूजा ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी लिखवाई थी लेकिन थाने से कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते महिला बीते शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी। हालांकि वहां से भी कोई कार्रवाई न होता देख महिला ने आज कमिश्नरी चौराहे पर कार्यालय के बाहर अपने परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची महिला पुलिस पीड़ित महिला और उसके साथियों को समझा-बुझाकर अपने साथ थाने ले गई। 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पूजा ने अपने पति की बरामदगी के लिए बीच चौराहे पर ही एसएचओ महिला थाना संध्या वर्मा के पैर भी पकड़े, और परिवार की 3 के अन्य महिला ने सीओ राम अर्ज के पैर पकड़े।

जानकारी के लिए आपको बता दे पीड़ित महिला ने अपने पति के पड़ोसी दोस्त राहुल, सलमान और सुखराम पाल पर गम्भीर आरोप लगाया है। हालांकि हर बार की तरह पुलिस अधिकारी मामले की कार्यवाई की बात कर रहे हैं ।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)