दबंग युवक ने की पिटाई ,बचाव में महिला ने भी की चप्पलों की बौछार,वीडियो वायरल

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर के जिला अस्पताल में आज सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक नशे में धुत युवक एक महिला के साथ बत्तमीजी में उत्तारू हो गया।  महिला ने जब इसका विरोध किया तो उस युवक ने महिला की पिटाई कर डाली। उसके बाद महिला ने भी अपना बचाव करते हुए उस युवक की चप्पलों से पिटाई कर डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो गया। वहीं पीड़ित महिला की माने तो दबंग आज उसे  परेसान कर रहा था और आज जब वह हॉस्पिटल आई तो नशे में धुत युवक ने

Written By :

admin

Updated

January 7, 2019

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर के जिला अस्पताल में आज सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक नशे में धुत युवक एक महिला के साथ बत्तमीजी में उत्तारू हो गया। 

महिला ने जब इसका विरोध किया तो उस युवक ने महिला की पिटाई कर डाली। उसके बाद महिला ने भी अपना बचाव करते हुए उस युवक की चप्पलों से पिटाई कर डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो गया। वहीं पीड़ित महिला की माने तो दबंग आज उसे  परेसान कर रहा था और आज जब वह हॉस्पिटल आई तो नशे में धुत युवक ने बत्तमीजी कर रहा था और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। जब हमने विरोध किया तो वह मुझे मारने लग गया जिसके बाद हमने भी अपने बचाव के उसे मारा। 

वहीँ इस मामले में एडिशनल एसपी विनोद सिंह ने बताया की महिला द्वारा एक युवक को मारने  का वीडियो वायरल हुआ है। यह महिला आज कोतवाली भी गयी थी जिसने तहरीर भी दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके उचित कार्यवाही की जायेगी।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )