प्यार में पागल पत्नी ने खेला खूनी खेल, जानें किस तरह प्रेमी के साथ मिलकर दी घटना को अंजाम

झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, धनबाद में अवैध प्रेम संबंध के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। फिर हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी। अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या: जानकारी के मुताबिक धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापाड़ा में पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर पत्नी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

March 28, 2022

झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, धनबाद में अवैध प्रेम संबंध के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। फिर हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी।

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या:

जानकारी के मुताबिक धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापाड़ा में पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर पत्नी ने पति अशोक की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हत्या कर गांव से फरार हुआ आरोपी प्रेमी और पत्नी:

वहीं प्रेमी के साथ मिल कर पत्नी ने पति की हत्या कर शव को कुएं में फेंक मौके से फरार होने की फ़िराक में थे। लेकिन उससे पहले अशोक का शव रविवार को कुएं से बरामद किया गया। उसके बाद लोगों ने हरिहरपुर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी अजय मलाहकार को पकड़ लिया। मृतक की पत्नी (प्रेमिका) को भी पकड़ कर हिरासत में लिया।

पुलिस को आरोपी पत्नी ने बताई सच्चाई:  

पुलिस हिरासत में पूछताछ करने पर सच बताते हुए कहा कि, प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति को चेहरे पर लोहे के हथियार से वार किया उसके बाद उसे कुएं में फेक दिया। पत्नी ने पति अशोक पासवान के साथ गोमो से बाहर अपने गांव कैमूर भभूआ में पत्नी सीमा तथा बच्चों के साथ रहता था। दो तीन दिन पहले अजय मलाहकार सीमा को एक बच्चे के साथ गोमो भगा कर ले आया था।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)