निकाय चुनाव: दोपहर 3 बजे तक ये रहा मतदान प्रतिशत….

न्यूज़ डेस्क — यूपी में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव में मतदान जारी है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत आज वोट डाले जा रहे हैं ज्यादातर जिलों में जोरदारी के साथ मतदान चल रहा है। पहले चरण के चुनाव में 24 जिलों की 230 नगर निकायों के लिए 1.09 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 4325 सीटों के लिए 26314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। दोपहर 3 बजे तक मतदान का

Written By :

admin

Updated

November 22, 2017

न्यूज़ डेस्क — यूपी में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव में मतदान जारी है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत आज वोट डाले जा रहे हैं ज्यादातर जिलों में जोरदारी के साथ मतदान चल रहा है। पहले चरण के चुनाव में 24 जिलों की 230 नगर निकायों के लिए 1.09 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कुल 4325 सीटों के लिए 26314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा।

दोपहर 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुछ इस प्रकार है –

प्रतापगढ़ – 47.5 %

उन्नाव – 47 %

अमेठी – 56.29 %

मेरठ – 50 %

हमीरपुर – 45 %

गोंडा – 60 %

गाजीपुर – 45 %

सोनभद्र – 50 %

शामली – 47 %

जालौन – 58%

कानपुर- 56% 

रिपोर्ट – श्वेता सिंह ,लखनऊ