Vijay Kisses Rashmika: विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना को किया KISS, वीडियो वायरल

Vijay Deverakonda Kisses Rashmika Mandanna: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की सफलता के कारण सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इसी खुशी में मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें रश्मिका के साथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस मौके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विजय को रश्मिका पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है और फैन्स के बीच यह पल काफी चर्चा में है। Vijay Kisses Rashmika: सबके सामने रश्मिका को किया KISS वायरल वीडियो में

Written By :

SK Sharma

Updated

November 13, 2025

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda Kisses Rashmika Mandanna: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की सफलता के कारण सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इसी खुशी में मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें रश्मिका के साथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस मौके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विजय को रश्मिका पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है और फैन्स के बीच यह पल काफी चर्चा में है।

Vijay Kisses Rashmika: सबके सामने रश्मिका को किया KISS

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा पार्टी के बीच में खड़े हैं, तभी वहां रश्मिका आ जाती हैं। उसे देखकर विजय मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते हैं और सबके सामने उनका हाथ चूम लेते है। ये पहली बार है जब दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते के प्रति इतना प्यार जताया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कई यूजर्स का कहना है कि रश्मिका और विजय ने अब अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सबके सामने स्वीकार कर लिया है। हालांकि विजय और रश्मिका अब तक इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Vijay Deverakonda Kisses Rashmika Mandanna: रश्मिका ने की विजय की प्रशंसा

पार्टी के दौरान, रश्मिका ने विजय की प्रशंसा की और कहा, “विजू, आप शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और इसकी सफलता के हकदार हैं। आप इस पूरी यात्रा में व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ रहे हैं। मैं बस यही चाहती हूं कि हर किसी के जीवन में विजय देवरकोंडा जैसा व्यक्ति हो, क्योंकि यह एक आशीर्वाद है।”

जल्द शादी करेंगे राश्मिका-विजय

फिल्म की सफलता और इस रोमांटिक पल के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

2018 से चल रही टेडिंग

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग की अफवाहें फिल्म इंडस्ट्री में सालों से चल रही हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हमेशा अपने रिश्ते को छुपाया है और जब भी डेटिंग का सवाल उठा है, दोनों ने गोलमोल जवाब दिए हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में उनके सुर बदल गए हैं। उन्होंने एक-दूसरे पर खुलकर प्यार बरसाया है और अपनी सगाई की अंगूठियों को दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों 2018 में “गीता गोविंदम” और 2019 में “डियर कॉमरेड” में साथ काम करने के बाद एक दूसरे के करीब आए थे। उसी समय, रश्मिका ने कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी।