अय्याश पंडित की पीड़िताओं ने की जमकर पिटाई….देखिए वीडियों

मथुरा — वृंदावन  के मोतीझील इलाके में आज सुबह-सुबह उस वक्त जोरदार हंगामा मच गया जब दो युवतियों और उनके परिजनों ने एक पंडित जी की कपड़े उतार कर जमकर पिटाई की। खुद को पंडित बताने वाले इस युवक पर आरोप है कि ये महाराष्ट्र का रहने वाला है और ये महाराष्ट्र से लड़कियों को कथा सीखने के लिए वृन्दावन लाता है। और यहाँ पर किराए का मकान लेकर उन्हें रखता है और फिर उनका योन शोषण करता है। ऐसे ही एक मामले का आज भंडाफोड़ हो गया और पंडितजी की काली करतूत सामने आगयी।सड़क पर कपड़े उतार कर डंडों

Written By :

admin

Updated

December 27, 2017

मथुरा — वृंदावन  के मोतीझील इलाके में आज सुबह-सुबह उस वक्त जोरदार हंगामा मच गया जब दो युवतियों और उनके परिजनों ने एक पंडित जी की कपड़े उतार कर जमकर पिटाई की। खुद को पंडित बताने वाले इस युवक पर आरोप है कि ये महाराष्ट्र का रहने वाला है और ये महाराष्ट्र से लड़कियों को कथा सीखने के लिए वृन्दावन लाता है।

और यहाँ पर किराए का मकान लेकर उन्हें रखता है और फिर उनका योन शोषण करता है। ऐसे ही एक मामले का आज भंडाफोड़ हो गया और पंडितजी की काली करतूत सामने आगयी।सड़क पर कपड़े उतार कर डंडों से पिटता  ये युवक महाराष्ट्र  का रहने वाला है। धर्म और आस्था के लिए विख्यात वृन्दावन में आज एक शर्मशार करने वाला मामला आने से हड़कम्प मच गया। 

खुद को पंडित बताने वाले  एक युवक की आज महाराष्ट्र की ही रहने वाली दो युवतियों और उनके परिजनों ने कपड़े उतार कर सरेआम  डंडों  से जमकर पिटाई की।  महाराष्ट्र के परभणी जिले के रहने वाले बासुदेव शास्त्री ने अपने घृणित कर्म को कबूल करते हुए बताया कि उसने सात आठ युवतियों से दुराचार किया है। और वो इस लडकियो के अश्लील फोटो खींचकर लड़कियां को डराया करता इसी लिये ये लड़कियां इसके शोषण का विरोध नही कर पाती थी। लेकिन आज इनके शोषण सहने की सीमा टूट कई और फिर जो हुआ सबके सामने है ।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

रिपोर्ट-सुरेश सैनी, मथुरा