इस तारीख को गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे वरुण धवन

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. ये चर्चाएं हैं वरुण धवन की शादी को लेकर. वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर ज्यादा बातें तो नहीं करते, लेकिन कई बार अपने रिलेशनशिप की बात कबूल कर चुके हैं. इन दोनों की शादी की खबरें भी खूब आईं लेकिन अब इस शादी की तारीख को लेकर नया दावा सामने आया है. जिसके मुताबिक अगले साल ही इन दोनों की शादी हो जाएगी. दरअसल, वेबसाइट कोईमोई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वरुण धवन, अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से

Written By :

SK Sharma

Updated

December 21, 2019

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. ये चर्चाएं हैं वरुण धवन की शादी को लेकर. वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर ज्यादा बातें तो नहीं करते, लेकिन कई बार अपने रिलेशनशिप की बात कबूल कर चुके हैं. इन दोनों की शादी की खबरें भी खूब आईं लेकिन अब इस शादी की तारीख को लेकर नया दावा सामने आया है. जिसके मुताबिक अगले साल ही इन दोनों की शादी हो जाएगी.

Image result for इस तारीख को गर्लफ्रेंड के साथ शादी करेंगे वरुण धवन

दरअसल, वेबसाइट कोईमोई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वरुण धवन, अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 2020 की अप्रैल या मई में शादी कर सकते हैं. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इससे पहले इन दोनों की शादी दिसंबर में होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों से ये अगले साल तक होने वाली है. हालांकि ये रिपोर्ट्स कितनी सच हैं ये कहना मुश्किल है. वरुण धवन पहले भी शादी की खबरों को नकार चुके हैं लेकिन फिर भी इनकी शादी पर को लेकर खबरें तेज होती जा रही हैं.

बात दें कि वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में डांस के जरिए भारत-पकिस्तान के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन दिखाया जाएगा. फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट हैं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही दिखाई देंगी.