मजार के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, लोगों ने धावा बोलकर संचालक काले बाबा को दबोचा

यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में गुरुवार को सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है. यहां के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार में चल रहे सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में संचालक काले बाबा को गिरफ्तार किया गया है.

Written By :

SK Sharma

Updated

October 22, 2020

यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में गुरुवार को सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है. यहां के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार में चल रहे सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में संचालक काले बाबा को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें..महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकतें करता था इंस्पेक्टर, न्याय के लिए अफसरों के काट रही चक्कर

मजार के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा

काले बाबा पर आरोप है कि इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था. वहीं इलाकाई लोगों ने एक महिला और पुरुष को मजार के अंदर बने कमरे से आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़कर काले बाबा की करतूत को उजागर किया. इसके बाद बाबा की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया.

स्थानीय लोगो ने बाबा को पकड़कर जमकर पीटा

मिल रही जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से स्‍थानीय लोगों को मजार के अंदर से गलत काम होने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अचानक मजार के अंदर घुस गए. इस दौरान उन्होंने एक महिला और एक युवक को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा और पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और बाबा को जमकर पीटा भी.

मजार संचालक काले बाबा

वहीं एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है.

इलाज के नाम पर महिला को फंसाता था बाबा

पुलिस की पूछताछ में काले बाबा ने बताया है कि वह महिलाओं का इलाज करता था. आरोपी बाबा सफ़ेद दाग या बच्चे न होने की समस्या का इलाज करते थे. इसी की आड़ में वह महिलाओं से धंधा भी करवाता था. मजार के अंदर इस गंदे काम को होता देखकर आस-पास के लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला.फिलहाल बाबा को पुलिस हिरासत में लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही.

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )