यूपी के फतेहपुर की गीतांजलि पहुंची मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में

फतेहपुर — यूपी के फतेहपुर की रहने वाली गीतांजलि सिंह मिसेज इंडिया की टॉप 20 फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। फाइनल राउंड 26 नवंबर को होगा। शहर की रहने वाली गीतांजलि सिंह का चयन दिल्ली में होने वाली मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल के लिए हुआ है। 26 नवंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए गीतांजलि सिंह को पूरे देश से आई प्रतिभागियों से कड़ी स्पर्धा करनी पड़ी, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप-20 में अपनी जगह बनाई। फतेहपुर की रहने वाली गीतांजलि सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने सपनों

Written By :

admin

Updated

November 25, 2017

फतेहपुर — यूपी के फतेहपुर की रहने वाली गीतांजलि सिंह मिसेज इंडिया की टॉप 20 फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। फाइनल राउंड 26 नवंबर को होगा। शहर की रहने वाली गीतांजलि सिंह का चयन दिल्ली में होने वाली मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल के लिए हुआ है।

26 नवंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए गीतांजलि सिंह को पूरे देश से आई प्रतिभागियों से कड़ी स्पर्धा करनी पड़ी, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप-20 में अपनी जगह बनाई।

फतेहपुर की रहने वाली गीतांजलि सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की नींव करीब दस साल पहले रखी। सबसे पहले उन्होंने किड्स केयर के रूप में एक शिक्षण संस्थान की स्थापना की। पिछले वर्ष उन्होंने मिसेज यूपी का खिताब भी जीता है। इस साल की शुरूआत में चंडीगढ़ में आयोजित ग्लैडरैग्स मिसेज इंडिया में टॉप-5 कंटेस्टेंट रही व कुछ नंबरों से वह विजेता बनते-बनते रह गई। उन्हें जब अपने सेलेक्शन की जानकारी मिली तो उन्होंने बताया कि पिछली गलतियों से सबक लिया और बहुत कुछ सीखा और अपने अनुभव के दम पर वह आगे बढ़ी। उनके चयन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

गीतांजलि के पास NCC का सी सर्टिफिकेट था। इसी वजह से इनका इंडियन एयरफोर्स में डायरेक्ट इंटरव्यू बेसिस पर सिलेक्शन हुआ था। ये बताती हैं, “2001 में मुझे एयरफोर्स से कॉल आया था। तभी हस्बैंड ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। एयरफोर्स में पायलट बनने के लिए अनमैरिड होना कंपल्सरी था। मैंने कहा कि आप 3 साल वेट करो। एक बार पायलट की जॉब में सेटल हो जाऊं, फिर शादी कर लेंगे। इन्हें लगा कि मैं पायलट बन गई तो शादी के लिए मना कर दूंगी। इसलिए ये जिद पर अड़े रहे और मुझे झुकना पड़ा। इनसे शादी करने के लिए मुझे एयरफोर्स का सपना छोड़ना पड़ा।”