कांग्रेस की जीत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया धन्यवाद

लखनऊ– राजस्थान में हुए लोकसभा के 2 उपचुनाव एवं एक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने राजस्थान की जनता को धन्यवाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि… राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों की जीत है। राजबब्बर ने इस परिणाम को केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों पर आम जनता का करारा प्रहार बताया है।राजबब्बर ने कहा कि आम जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार व उसकी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस की

Written By :

admin

Updated

February 2, 2018

लखनऊ– राजस्थान में हुए लोकसभा के 2 उपचुनाव एवं एक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने राजस्थान की जनता को धन्यवाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि…

राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों की जीत है। राजबब्बर ने इस परिणाम को केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों पर आम जनता का करारा प्रहार बताया है।राजबब्बर ने कहा कि आम जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार व उसकी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी समर्थन दिया है। दरअसल राजस्थान उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट व अलवर लोकसभा सीट जीत ली है, जबकि अजमेर लोकसभा सीट पर शुरूआत से ही बढ़त बना रखी है।

वहीं पश्चिम बंगाल की नवपाड़ा विधानसभा सीट व उलूबेरिया लोकसभा सीट टी.एम.सी. ने जीत ली है। पांचों सीटों पर 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी जमीन मजबूत करने के मौके के रूप में देखा जा रहा है।