अब बिना लाइसेंस कुत्ता पालना पड़ेगा महंगा

लखनऊ–बिना लाइसेंस कुत्ता पालना महंगा पड़ने वाला है। नगर निगम 19 दिसम्बर से अभियान शुरू करने वाला है। बिना लाइसेंस कुत्ता मिला नगर निगम जब्त कर लेगा। बाद में पांच हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। दरअसल अभी लगभग 80 फीसदी लोगों ने अपने कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराया है। नगर निगम के संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद कुमार राव ने कहा कि शहर में लगभग पांच हजार से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। इसमें लगभग एक हजार कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। 19 दिसम्बर से अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। लाइसेंस चेक किए जाएगा। लाइसेंस न होने पर कुत्तों

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 19, 2019

लखनऊ–बिना लाइसेंस कुत्ता पालना महंगा पड़ने वाला है। नगर निगम 19 दिसम्बर से अभियान शुरू करने वाला है। बिना लाइसेंस कुत्ता मिला नगर निगम जब्त कर लेगा। बाद में पांच हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा।

दरअसल अभी लगभग 80 फीसदी लोगों ने अपने कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराया है। नगर निगम के संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद कुमार राव ने कहा कि शहर में लगभग पांच हजार से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। इसमें लगभग एक हजार कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। 19 दिसम्बर से अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। लाइसेंस चेक किए जाएगा। लाइसेंस न होने पर कुत्तों को जब्त कर लिया जाएगा। जुर्माना और पंजीकरण कराने के बाद ही छोड़ा जाएगा।

कुत्तों का लाइसेंस दो स्थानों से बनाए जा रहे हैं। इसमें लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के कमरा नंबर 306 व जोन आठ में काउंटर खोला गया है।