अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 2 घायल

हाथरस–यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा हो गया। कार में भीषण आग लगने से जलकर चार लोगो की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था की कार में अचानक आग लग गई। वही स्विफ्ट कार में सवार 6 लोगो मे से 4 लोगो की मौके पर जलकर मौत,2 लोगो गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गये।  हादसा उस समय हुआ जब विचित्र गुप्ता और उनका परिवार अलीगढ जिले के गाँव अकराबाद हुए एक शादी समारोह से अपने गाँव पोरा वापस आ रहे थे तभी सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पोरा के निकट उनकी कार अनियत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई

Written By :

admin

Updated

December 15, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा हो गया। कार में भीषण आग लगने से जलकर चार लोगो की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था की कार में अचानक आग लग गई। वही स्विफ्ट कार में सवार 6 लोगो मे से 4 लोगो की मौके पर जलकर मौत,2 लोगो गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गये। 

हादसा उस समय हुआ जब विचित्र गुप्ता और उनका परिवार अलीगढ जिले के गाँव अकराबाद हुए एक शादी समारोह से अपने गाँव पोरा वापस आ रहे थे तभी सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पोरा के निकट उनकी कार अनियत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और कार में अचानक भीषण आग लग गई। वही कार में सवार लोगो में से एक महिला सहित तीन बच्चो की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

वही कार चालक और विचित्र गुप्ता ने कार से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। देर रात हुए इस हादसे की सुचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शवों को कार से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया और हादसे की जाँच में जुट गई। वही अगर  कार चालक की माने तो हादसा कैसे हुआ उसको कुछ याद लोगो को बचाने में वो भी बुरी तरह झुलस गया। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)