चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, वीडियो बना किया वायरल

महिलाएं और बच्चियां स्कूल, ऑफिस, कॉलेज के साथ साथ अब अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है। बता दें कि चाचा और भतीजी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रेप कर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वहीं जब भतीजी ने चाचा के घटिया करतूत की शिकायत परिजनों से की तो दरिंदे ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चाचा ने नाबालिग भतीजी से रेप कर बनाया वीडियो: दरअसल, रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना यूपी के जौनपुर सामने आई है। आरोपी चाचा अपनी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 3, 2022

महिलाएं और बच्चियां स्कूल, ऑफिस, कॉलेज के साथ साथ अब अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है। बता दें कि चाचा और भतीजी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रेप कर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वहीं जब भतीजी ने चाचा के घटिया करतूत की शिकायत परिजनों से की तो दरिंदे ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

चाचा ने नाबालिग भतीजी से रेप कर बनाया वीडियो:

दरअसल, रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना यूपी के जौनपुर सामने आई है। आरोपी चाचा अपनी 16 साल की भतीजी का रेप करता रहा और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो के कारण भतीजी को ब्लैकमेल करके उसका रेप करता रहा। वहीं लड़की ने यह बात घरवालों को तब बतायी जब शनिवार को चाचा ने दुष्कर्म के दौरान बनाई गई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सर्वेश श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है।

लाखों रुपये मांग रहा था आरोपी:

वहीं मामले में परिवार वालों का कहना है कि वीडियो को हटाने के नाम पर आरोपी उनसे लाखों रुपये की मांग रहा था। जब परिजनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी।  वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सर्वेश श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया की आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)