नशा करने के लिए खाई छिपकली की पूंछ, दो की मौत,एक गंभीर

मेरठ — जिले के सरधना में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब नशे के आदि तीन युवकों ने सामूहिक रूप से नशा करने के लिए छिपकली खा ली, जिसके खाने से उनकी तबियत बिगड़ गई और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दरअसल मामला मेरठ के सरधना थाना इलाके के मुल्हेड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि देर रात यहां तीन युवक जोकि नशेड़ी है और शराब , सूखा नशा आदि करते हैं। रात में भी उन्होंने नशा किया और

Written By :

admin

Updated

December 27, 2018

मेरठ — जिले के सरधना में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब नशे के आदि तीन युवकों ने सामूहिक रूप से नशा करने के लिए छिपकली खा ली, जिसके खाने से उनकी तबियत बिगड़ गई और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल मामला मेरठ के सरधना थाना इलाके के मुल्हेड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि देर रात यहां तीन युवक जोकि नशेड़ी है और शराब , सूखा नशा आदि करते हैं। रात में भी उन्होंने नशा किया और अधिक नशा करने के लिए उन्होंने छिपकली की पूंछ काटकर उसे बीड़ी और सिगरेट आदि में डालकर उसका सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद ओवर डोज़ के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई जिससे दो की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि तीनों नशेड़ी युवक मेहनत मजदूरी का कार्य करते थे और नशे के लिए अजीबो गरीब तरह की चीज़ों का सेवन करते थे । 

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)