मथुरा में तिहरे हत्याकांड से फैली सनसनी..!

मथुरा –उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दो सगे भाइयो सहित तीन लोगो की  हत्याकांड से सनसनी फैल गयी । वारदात की जानकारी सुबह ग्रामीणों के जागने पर हुई ।उधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित डॉग squaid, और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई ।  बता दें कि जिले के थाना राया के गांव भरेऊ में उस सनसनी फैल गयी जब ग्रामीण सुबह नींद से जागे तो उन्हें तीन लोगों की हत्या होने की जानकारी लगी । अलग-अलग खेतों पर सुरक्षा के लिए सो रहे ग्रामीण सुंदर, भवँर सिंह और सत्यप्रकाश की किसी

Written By :

admin

Updated

June 19, 2018

मथुरा –उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दो सगे भाइयो सहित तीन लोगो की  हत्याकांड से सनसनी फैल गयी । वारदात की जानकारी सुबह ग्रामीणों के जागने पर हुई ।उधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित डॉग squaid, और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई । 

बता दें कि जिले के थाना राया के गांव भरेऊ में उस सनसनी फैल गयी जब ग्रामीण सुबह नींद से जागे तो उन्हें तीन लोगों की हत्या होने की जानकारी लगी । अलग-अलग खेतों पर सुरक्षा के लिए सो रहे ग्रामीण सुंदर, भवँर सिंह और सत्यप्रकाश की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया । तिहरे हत्या कांड की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की तहतक में पहुँचने की कोशिश करने लगी । इस तिहरे हत्याकांड को किस लिए अंजाम दिया गया यह किसी को समझ नही आ रहा है।फ़िलहाल पुलिस किसी पुरानी रंजिश के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जाँच की बात कर रही है ।

(रिपोर्ट-सुरेश सैनी, मथुरा)