लखनऊः नए साल के जश्न के चलते बदला रहेगा यातायात, इधर से न जाएं…

लखनऊ–नए साल के जश्न के दौरान मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज और आसपास के इलाकों में शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय रात 11 बजे के बजाय रात दो बजे तक रहेगा। इस दौरान रोडवेज बसों को छोड़कर दूसरे भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इधर से न जाएं: सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज माल और चिरैया झील तिराहे की ओर। सहारागंज तिराहे से एसएसपी आवास और सप्रू मार्ग तिराहे की ओर। एसएसपी आवास से सेंट फ्रांसिस और बैक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर। हजरतगंज

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 30, 2019

लखनऊ–नए साल के जश्न के दौरान मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज और आसपास के इलाकों में शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय रात 11 बजे के बजाय रात दो बजे तक रहेगा। इस दौरान रोडवेज बसों को छोड़कर दूसरे भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इधर से न जाएं:

सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज माल और चिरैया झील तिराहे की ओर।
सहारागंज तिराहे से एसएसपी आवास और सप्रू मार्ग तिराहे की ओर।
एसएसपी आवास से सेंट फ्रांसिस और बैक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर।
हजरतगंज चौराहे से मेफेयर होते हुए परिवर्तन चौक की ओर।
हिंदी संस्थान तिराहे के आगे मेफेयर और हजरतगंज चौराहे की ओर।
लालबाग से आने वाले वाहन वाल्मीकि तिराहे से दाहिने नहीं जा सकेंगे।
नवल किशोर रोड से बैक आफ इंडिया तिराहे की ओर।
लालबाग चौराहे से मेफेयर या अल्का तिराहे की ओर।
अब्दुल हमीद चौराहा से एमबी क्लब और नेहरू चौराहे होकर।

इधर से जाएं:

सप्रू मार्ग तिराहे, डनलप तिराहा होते हुए सहारागंज माल पार्किंग तक।
सिकंदरबाग चौराहे से सप्रू मार्ग होकर।
सप्रू मार्ग तिराहे से सहारागंज तिराहा होकर चिरैयाझील और सकंल्प वाटिका होते हुए।
हुसैनगंज चौराहे से बाएं ओडियन सिनेमा और कैसरबाग होकर परिवर्तन चौक।
स्टेडियम तिराहे से चिरैया झील और संकल्प वाटिका होकर।
स्टेडियम तिराहे से परिवर्तन चौक और बारादरी होकर कैसरबाग।
वाल्मीकि तिराहे से बाएं डीएम आवास, प्रेस क्लब और परिवर्तन चौक होकर।
नवल किशोर रोड से आयकर भवन तिराहा या सेंट लारेंस कॉलोनी होकर।
लालबाग चौराहे से कैपर रोड और कैपिटल तिराहा होकर।
अब्दुल हमीद चौराहा से अटल रोड होते हुए गुरूद्वारा चौराहा-कैंट होकर।

ऐसे चलेंगी रोडवेज और सिटी बसें:

महानगर से आने वाली बसें सिकंदरबाग और हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगी। ये बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठधाम, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब और बंदरियाबाग होकर निकलेंगी।
फैजाबाद रोड से कैसरबाग बस अड्डे जाने वाली बसें बालू अड्डा तिराहे से बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील और क्लार्क्स अवध तिराहा होकर जाएंगी।
सिटी बसें गांधी सेतु से सिकंदरबाग के बजाय सीधे गोल्फ क्लब और बंदरियाबाग होकर जाएंगी।
चारबाग से हजरतगंज की ओर आने वाली बसें केकेसी से कुंअर जगदीश कैंट या हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग या रॉयल होटल चौराहा से डीएसओ होते हुए चलेंगी।

नो पार्किंग जोन:

हजरतगंज चैराहे से अल्का, मेफेयर, लालबाग, हलवासिया, हिन्दी संस्थान तिराहे तक और अल्का तिराहे से बैंक आफ इंडिया व डनलप तिराहे तक।
सप्रू मार्ग तिराहे से डनलप तिराहे होते हुए सहारागंज तक।
सिकंदरबाग चौराहे से चिरैया झील तक।