पुलिस मुठभेड़ में मारा गया लखनऊ का इनामी बदमाश टिंकू कपाला

उसके खिलाफ 100000 का इनाम था। बदमाश के एनकाउंटर को लेकर एसपी अरविंद चतुर्वेदी समेत जिले का सारा पुलिस अमला मौके पर मौजूद हैं।

Written By :

Shweta Singh

Updated

July 25, 2020

लखनऊ के शातिर बदमाश व एक लाख के इनामी टिंकू कपाला को यूपी एसटीएफ व 17 पुलिस ने एक मुठभेड़ में शुक्रवार की देर रात मार गिराया है आरोपी के खिलाफ करीब 15 से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज होना बताया जा रहा है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

यह भी पढ़ें-दरोगा ने इंस्पेक्टर को मारी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाया, ये थी वजह..

पुलिस के मुताबिक जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात शातिर बदमाश कमल किशोर उर्फ टिंकू कपाला निवासी निवाज गंज थाना चौक जनपद लखनऊ के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में शातिर बदमाश टिंकू का पहला के गोली लगी। उसे पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है एसटीएफ के एसपी विशाल बिक्रम सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश टिंकू कपाला की गोली लगने से मौत हुई है।

उसके खिलाफ 100000 का इनाम था। बदमाश के एनकाउंटर को लेकर एसपी अरविंद चतुर्वेदी समेत जिले का सारा पुलिस अमला मौके पर मौजूद हैं। वहीं इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। इनके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं दी जा रही।