खुशियां बदली मातम में, नाव पलटने से तीन लोग डूबे

अम्बेडकरनगर — जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र में नाव डूब जाने की दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि कोतवाली टांडा क्षेत्र के कोडरा गांव में वैवाहिक रिश्ता तय करने के लिए कुछ लोग वरीक्षा चढ़ाने गए थे, जिसमे से चार युवक गांव के बाहर बड़े तालाब में नाव से पार कर दूसरी तरफ घूमने गए थे। वहां से वापस आते समय अचानक बीच तालाब में नाव पलट गई, जिसकी वजह से चार में से तीन युवक तो डूब गए, लेकिन एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। रात होने

Written By :

SK Sharma

Updated

February 1, 2020

अम्बेडकरनगर — जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र में नाव डूब जाने की दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि कोतवाली टांडा क्षेत्र के कोडरा गांव में वैवाहिक रिश्ता तय करने के लिए कुछ लोग वरीक्षा चढ़ाने गए थे, जिसमे से चार युवक गांव के बाहर बड़े तालाब में नाव से पार कर दूसरी तरफ घूमने गए थे। वहां से वापस आते समय अचानक बीच तालाब में नाव पलट गई, जिसकी वजह से चार में से तीन युवक तो डूब गए, लेकिन एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया।

रात होने की वजह से उस समय कोई बचाव नही किया जा सका। सुबह होते ही गांव के लोग तलाश कर तीनों व्यक्तियों के शव को तालाब से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ टांडा अमर बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम गोताखोरों के साथ पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने तीनों शव को तालाब से निकल लिया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से सहायता का आश्वासन दिया गया है।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)