मौसम विभाग नाम का यह शख्स व गर्मी में ओढ़ता है रजाई, ठंड में सोता है बर्फ पर

न्यूज डेस्क– इस चिलचिलाती गर्मी ने सभी का जीना दुश्वार कर रखा है। जिससे निजात पाने के लिए लोग ठंडी जगहो पर ज्यादा जा रहे है। लेकिन अगर कोई शख्स इस भरी गर्मी में भी 3-4 रजाई ओढ़ ले तो। इतना ही नही ठंडी के मौसम में इसका उल्टा करे तो इसको आप क्या कहेंगे। दरअसल हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के संतराम नाम के शख्स का कहना है कि उसे भीषण गर्मी में ठिठुरने वाली ठंड लगती है। जिससे बचने के लिए संतराम रजाई ओढ़कर अंगीठी के पास बैठता है। जबकि सर्दियों के मौसम में गर्मी लगती है। इतना ही

Written By :

admin

Updated

June 14, 2018

न्यूज डेस्क– इस चिलचिलाती गर्मी ने सभी का जीना दुश्वार कर रखा है। जिससे निजात पाने के लिए लोग ठंडी जगहो पर ज्यादा जा रहे है। लेकिन अगर कोई शख्स इस भरी गर्मी में भी 3-4 रजाई ओढ़ ले तो। इतना ही नही ठंडी के मौसम में इसका उल्टा करे तो इसको आप क्या कहेंगे।

दरअसल हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के संतराम नाम के शख्स का कहना है कि उसे भीषण गर्मी में ठिठुरने वाली ठंड लगती है। जिससे बचने के लिए संतराम रजाई ओढ़कर अंगीठी के पास बैठता है।

जबकि सर्दियों के मौसम में गर्मी लगती है। इतना ही नहीं जैसे-जैसे आम लोगों के लिए गर्मी का प्रचंड बढ़ता है, संतराम रात को ज्यादा से ज्यादा रजाइयां लेकर सोता है।

अजब: ये शख्‍स गर्मी में ओढ़ता है रजाई, ठंड में सोता ह‍ै बर्फ पर

आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि संतराम यह बचपन से कर रहे हैं। महेन्दरगढ़ के गांव डेरोली अहीर के रहने वाले संतराम सर्दी के दिनों में गर्मी महसूस करते हैं और बर्फ पर सोते हैं और बर्फ खाते भी हैं। सर्दी के दिनों में संतराम सुबह 5 बजे उठकर तालाब में स्नान करता है और सारा दिन वह पानी में ही रहता है।

अजब: ये शख्‍स गर्मी में ओढ़ता है रजाई, ठंड में सोता ह‍ै बर्फ पर

संतलाल की बहू ने बताया कि संतलाल को जिला प्रशासन भी सम्मानित कर चुका है और उसकी मदद भी की है। बाहर से चिकित्सकों की टीम ने भी आकर उसकी जांच की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संतलाल को लोग मौसम विभाग के नाम से ज्यादा जानते है। डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि संतलाल में कोई बीमारी नहीं है।वहीं संतराम के शरीर के इस बदलाव के कारण इनके ऊपर मेडिकल कॉलेज में रिसर्च करने की तैयारी भी हो रही है।