महिला ने सनकी आशिक का गुप्तांग काट कुत्तों को खिलाया…

न्यूज डेस्क — मुंबई में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है।यहं एक 42 साल की महिला ने  27 साल के सनकी आशिक का गुप्तांग काटकर कुत्तों को खिला दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके दो पुरुष मित्रों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मानपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोंबिवली इलाके में रहने वाला युवक पिछले एक साल से मोहल्ले में रहने वाली एक महिला को परेशान कर रहा था। महिला के समझाने के बाद भी वह नहीं माना। सनकी आशिक महिला के घर पहुंच गया और पति को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

Written By :

admin

Updated

December 27, 2018

न्यूज डेस्क — मुंबई में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है।यहं एक 42 साल की महिला ने  27 साल के सनकी आशिक का गुप्तांग काटकर कुत्तों को खिला दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके दो पुरुष मित्रों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मानपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोंबिवली इलाके में रहने वाला युवक पिछले एक साल से मोहल्ले में रहने वाली एक महिला को परेशान कर रहा था। महिला के समझाने के बाद भी वह नहीं माना। सनकी आशिक महिला के घर पहुंच गया और पति को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।

महिला ने सनकी आशिक को सबक सिखाने का फैसला किया। महिला ने अपने दो पुरुष मित्रों की सहायता से सनकी आशिक को सुनसान जगह पर बुलाया  और उनकी मदद से पहले आशिक की पिटाई की और फिर उसका गुप्तांग काटकर वहां मौजूद कुत्तों को खिला दिया।फिलहाल घायल आशिक अस्पताल में भर्ती है। 

उधर पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था। कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया।