दबंग ने घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी व परिजनों से मारपीट,लीपापोती में जुटी पुलिस

फतेहपुर– देश में महिलाओ की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाकर महिलाओ की सुरक्षा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ;लेकिन महिलाये अपने आप को अब घरो में सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है जहाँ घर में सो रही युवती के साथ पड़ोसी ने  घर में घुसकर छेड़खानी करने का प्रयास किया। जब युवती ने विरोध कर चीखपुकार की तो छत से सो रहे परिजन निचे आये। दबंग ने दरवाजे को अंदर से लॉक कर अपने साथियो को बुला लिया। लाठी डंडो से लैस दबंग के साथियो

Written By :

admin

Updated

May 18, 2018

फतेहपुर– देश में महिलाओ की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाकर महिलाओ की सुरक्षा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ;लेकिन महिलाये अपने आप को अब घरो में सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है।

ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है जहाँ घर में सो रही युवती के साथ पड़ोसी ने  घर में घुसकर छेड़खानी करने का प्रयास किया। जब युवती ने विरोध कर चीखपुकार की तो छत से सो रहे परिजन निचे आये। दबंग ने दरवाजे को अंदर से लॉक कर अपने साथियो को बुला लिया। लाठी डंडो से लैस दबंग के साथियो ने पीड़िता के घर में घुसकर तांडव मचाया। 

फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव के रहने वाले एक ग्रामीण की बेटी बीती रात्रि घर में सो रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला वीरेंद्र छत से कूदकर घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने जब चीखपुकार की तो घर में सो रहे परिजन उठ कर बेटी के कमरे की ओर दौड़े ; लेकिन दबंग ने पीड़िता के परिजनों को आता देख दरवाजे को अंदर से बंद कर अपने साथियो को फोन कर बुला लिया। एक दर्जन से अधिक साथियो ने लाठी डंडो से लैस होकर पीड़िता के घर में घुसकर तांडव मचाया। तभी भाई ने अपनी बहन की आबरू बचानी चाही तो दबंगो ने लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। लाठी डंडे लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए वीरेंद्र को ले गए जब इसका विरोध किया तो मारने लगे। 

वहीँ इस बारे में जब पुलिस से बात की तो उनका कहना था की दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर सुलह समझौता करा दिया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की छेड़छाड़ के मामले में पुलिस दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाये सुलह समझौते में लग गई जिससे साफ़ जाहिर होता है की दबंगो का आतंक गाँव में है जिससे खाखी की दबंगो के आगे घुटने टेक पीड़िता को इंसाफ दिलाने के बजाये थाने में बुलाकर सुलह समझौता में लग गई। 

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )