वॉटर फॉल में नहाने गए 45 लोगों को 10 घंटे बाद जवानों ने ऐसे निकाला

न्यूज डेस्क– मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुल्तानगढ़ वॉटर फॉल पिकनिक स्पॉट में फंसे सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। ये लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे। जिसमें से 5 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद एयरलिफ्ट किया गया। जबकि 40 लोगों को रस्सी की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि, बुधवार शाम करीब 4 बजे 30 से 40 लोग वॉटर फॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान बारिश की वजह से जलस्तर तेजी से बढने लगा। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरा मच गई। लोग जान

Written By :

admin

Updated

August 16, 2018

न्यूज डेस्क– मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुल्तानगढ़ वॉटर फॉल पिकनिक स्पॉट में फंसे सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। ये लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे। जिसमें से 5 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद एयरलिफ्ट किया गया। जबकि 40 लोगों को रस्सी की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, बुधवार शाम करीब 4 बजे 30 से 40 लोग वॉटर फॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान बारिश की वजह से जलस्तर तेजी से बढने लगा। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरा मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान 11 लोग पानी में बह गए जबकि 34 लोग झरने के बीच में फंस गए।

इन सभी को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ, आईटीबीपी व बीसएफ के जवान और स्थानीय लोगों ने वॉटर फॉल में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे निकाला। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री यशोधरा राजे भी मौजूद रही।