शोपियां में आतंकियों ने महिला एसपीओ की गोलियों से किया छलनी, मौत

श्रीनगर– जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकियों की कायराना हरकतें लगातार जारी हैं। शोपियां में आतंकियों ने एक महिला एसपीओ की हत्‍या कर दी है। इस स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर का नाम खुशबू जान बताया जा रहा है। खुशबू को अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्‍टरों की कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना शोपियां के वेहिल गांव की है। एसपीओ पर हमला उनके घर के बाहर ही हुआ। हमलावर कौन थे, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि यह

Written By :

admin

Updated

March 16, 2019

श्रीनगर– जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकियों की कायराना हरकतें लगातार जारी हैं। शोपियां में आतंकियों ने एक महिला एसपीओ की हत्‍या कर दी है। इस स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर का नाम खुशबू जान बताया जा रहा है।

खुशबू को अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्‍टरों की कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना शोपियां के वेहिल गांव की है। एसपीओ पर हमला उनके घर के बाहर ही हुआ। हमलावर कौन थे, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि यह एक दिल दहला देने वाला आतंकी हमला था। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से मामले में अलग से एफआईआर दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि वह मुश्किल की इस घड़ी में एसपीओ के परिवार के साथ हैं। शोपियां, दक्षिण कश्‍मीर के तहत आता है। 

इससे पहले बुधवार को पुलवामा में आतंकियों ने एक एसपीओ रहे आशिक अहमद की हत्‍या कर दी थी। आतंकियों ने उन्‍हें भी उनके घर के बाहर गोलियों से छलनी कर दिया था। आशिक अहमद पुलवामा के पिंगलीना गांव के रहने वाले थे।