प्रतापगढ़: फेसबुक पर BJP नेताओं के समर्थकों में जारी हुआ घमासान

प्रतापगढ़–फेसबुक पर भाजपा के नेताओ के समर्थकों में जंग चल रही है। इस जंग की शुरुआत अपना दल के विधायक आरके वर्मा द्वारा शोशल मीडिया सफाई के पत्र जारी करने के बाद हुई ।  दरअसल अपना दल भाजपा गठबंधन के विधायक आरके वर्मा और संगम लाल गुप्ता के साथ ही भाजपा विधायक अभय ओझा उर्फ धीरज ने प्रतापगढ़ सांसद हरिबंश सिंह के समर्थन में अमित शाह को पत्र लिखा जिसके विरोध में पूर्व विधायक भाजपा नेता बृजेश सौरभ के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवारी ने शोशल मीडिया पर जंग छेड दी। फेसबुक की अपनी आईडी पर पोस्ट के बाद से समर्थक

Written By :

admin

Updated

March 30, 2019

प्रतापगढ़–फेसबुक पर भाजपा के नेताओ के समर्थकों में जंग चल रही है। इस जंग की शुरुआत अपना दल के विधायक आरके वर्मा द्वारा शोशल मीडिया सफाई के पत्र जारी करने के बाद हुई । 

दरअसल अपना दल भाजपा गठबंधन के विधायक आरके वर्मा और संगम लाल गुप्ता के साथ ही भाजपा विधायक अभय ओझा उर्फ धीरज ने प्रतापगढ़ सांसद हरिबंश सिंह के समर्थन में अमित शाह को पत्र लिखा जिसके विरोध में पूर्व विधायक भाजपा नेता बृजेश सौरभ के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवारी ने शोशल मीडिया पर जंग छेड दी। फेसबुक की अपनी आईडी पर पोस्ट के बाद से समर्थक आपस मे भिड़ गए।  इसके बाद सोशल मीडिया में भाजपा नेताओं और समर्थकों में बदजुबानी की जंग जारी हो गयी। फेसबुक पोस्ट पर भाजपा विधायक धीरज ओझा, अपना दल विधायक डॉ आर के वर्मा, संगम लाल गुप्ता को बिकाऊ बताया गया।  

विवेकानंद पांडेय नाम के व्यक्ति ने धीरज ओझा को भगेड़ी  बताया । सांसद हरबंश सिंह को प्रत्याशी बनाने के पक्ष में विधायकों के लेटर का हवाला देकर बिकाऊ बताया गया । भाजपा में अब तक प्रत्याशी घोषित न होने से हल्ला मचा है। अब विधायकों की तरफ से भी सोशल मीडिया पर सफाई लेटर जारी किया जा रहा है। भाजपा जिला कार्यालय से दर्जन भर दावेदार प्रत्याशियों के शीर्ष नेतृत्व को नाम भेजे गए हैं । कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ़ मोती सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, हरि प्रताप सिंह, राजा अनिल प्रताप सिंह, संगम लाल गुप्ता और बीजेपी के प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य समेत आधा दर्जन दावेदारों के बायोडाटा भाजपा जिला अध्यक्ष हरि ओम मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व को सौपा है। 

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ )