रागिनी एमएमएस रिटर्न्स में एक बार फिर दिखेंगी सनी लियोनी

मनोरंजन डेस्क –2014 में ‘रागिनी एमएमएस 2’ में ‘बेबी डॉल’ गाने से धमाल मचाने वाली सनी लियोनी एक बार फिर रागिनी एमएमएस सीरीज से जुड़ गई हैं। सनी लियोन ने इसका ऐलान अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया है, और लिखा है, सनी के बिना रागिनी एमएमएस रिटर्न्स? हो ही नहीं सकता। हैलोजी…आल्ट और जी पर मैं आ रही हूं थोड़ी चमक, धमक और ढेर सारे नमक के साथ। इससे पहले एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमे उन्होंने कहा था कि रागिनी एमएमएस में नमक बढ़ाने के लिए कोई स्पेशल आ रहा है, हैलो जी। यह फिल्म अगले

Written By :

SK Sharma

Updated

November 23, 2019

मनोरंजन डेस्क –2014 में ‘रागिनी एमएमएस 2’ में ‘बेबी डॉल’ गाने से धमाल मचाने वाली सनी लियोनी एक बार फिर रागिनी एमएमएस सीरीज से जुड़ गई हैं। सनी लियोन ने इसका ऐलान अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया है, और लिखा है, सनी के बिना रागिनी एमएमएस रिटर्न्स? हो ही नहीं सकता।

हैलोजी…आल्ट और जी पर मैं आ रही हूं थोड़ी चमक, धमक और ढेर सारे नमक के साथ। इससे पहले एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमे उन्होंने कहा था कि रागिनी एमएमएस में नमक बढ़ाने के लिए कोई स्पेशल आ रहा है, हैलो जी। यह फिल्म अगले साल आएगी।

Image result for बेबी डॉल मैं सोने दी"

खबरों की माने तो सनी इस फिल्म में स्पेशल डांस नंबर हैलो जी करेंगी। इस गाने को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है। इससे पहले एकता कपूर ने 2011 में रागिनी एमएमएस और 2014 में रागिनी एमएमएस 2 बनाई थी, जिसमें सनी लियोन लीड रोल में थीं।

वहीं सनी लियोन ने ‘रागिनी एमएमएस 2’ में ‘बेबी डॉल’ गाने से काफी धमाल मचाया था। यह आल्टबालाजी और जी5 की सीरीज है। यह रागिनी एमएमएस रिटर्न का दूसरा सीजन है। इस सीजन में वरुण सूद, दिव्या अग्रवाल होंगे। वही रागिनी एमएमएस के पहले के सीजन में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन थे।