सनी देओल की कार हुई हादसे का शिकार

न्यूज डेस्क — पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. सनी देओल जब चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी का टायर फट गया. हालांकि इस हादसे में सनी को किसी तरह की चोट नहीं आई है, लेकिन उनकी गाड़ी का अगला बोनट डैमेज हो गया. जानकारी के मुताबिक, सनी देओल गुरदासपुर में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी उनकी रेंज रोवर गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इससे सनी देओल की गाड़ी का

Written By :

admin

Updated

May 13, 2019

न्यूज डेस्क — पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

सनी देओल जब चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी का टायर फट गया. हालांकि इस हादसे में सनी को किसी तरह की चोट नहीं आई है, लेकिन उनकी गाड़ी का अगला बोनट डैमेज हो गया.

जानकारी के मुताबिक, सनी देओल गुरदासपुर में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी उनकी रेंज रोवर गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इससे सनी देओल की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

हालांकि इस हादसे में सनी देओल पूरी तरह से सुरक्षित हैं. लेकिन अचानक गाड़ी का ब्रेक लगने से सनी देओल के पीछे चल रही गाड़ी उनकी गाड़ी से टकरा गई जिसके बाद उस गाड़ी के शीशे टूट गए.