SSC स्टेनोग्राफरः ऐडमिट कार्ड जारी, इस दिन होंगे एग्जाम

न्यूज डेस्क– स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जाम-2018 के लिए अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में भर्ती के लिए 11 नवंबर, 2019 से 22 नवंबर, 2019 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन करेगा। एसएससी स्टेनो क्वेस्चन पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टिपल चॉइस तर्ज पर होगा। सवाल हिंदी और इंग्लिश दोनों में होंगे। हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स अतिरिक्त काटे जाएंगे। सभी कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अंतिम चयन के समय किसी भी पद के लिए उनके

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 2, 2019

न्यूज डेस्क– स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जाम-2018 के लिए अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

एसएससी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में भर्ती के लिए 11 नवंबर, 2019 से 22 नवंबर, 2019 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन करेगा।

एसएससी स्टेनो क्वेस्चन पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टिपल चॉइस तर्ज पर होगा। सवाल हिंदी और इंग्लिश दोनों में होंगे। हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स अतिरिक्त काटे जाएंगे। सभी कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अंतिम चयन के समय किसी भी पद के लिए उनके चयन पर गौर नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट्स को विभिन्न दस्तावेज जैसे मैट्रिकुलेशन का सर्टिफिकेट, एजुकेशनल सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट आदि जमा करना होगा।