Sridevi: मां के 61वें जन्मदिन पर तिरुमाला मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

दिव्यांगत अभिनेत्री Sridevi की जन्मदिन पर उनकी लाडली बेटा Janhvi Kapoor अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया। जान्हवी इस दौरान साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पीली रंग की साड़ी पहनी थी। साथ ही कानों में झुमके, नेकलेस और कमरबंद भी पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। शिखर को डेट कर रही Janhvi Kapoor Janhvi Kapoor इस लुक में बेहद खुबसूरत लग रही थीं। वहीं शिखर सफेद रंग की

Written By :

SK Sharma

Updated

August 13, 2024

दिव्यांगत अभिनेत्री Sridevi की जन्मदिन पर उनकी लाडली बेटा Janhvi Kapoor अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया। जान्हवी इस दौरान साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पीली रंग की साड़ी पहनी थी। साथ ही कानों में झुमके, नेकलेस और कमरबंद भी पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए बालों का जूड़ा बनाया हुआ था।

शिखर को डेट कर रही Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor इस लुक में बेहद खुबसूरत लग रही थीं। वहीं शिखर सफेद रंग की वेष्टि यानी धोती में दिखे। उन्होंने अंगवस्त्र भी डाल रखा था। दरअसल शिखर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। जान्हवी और शिखर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Sridevi की 61 जयंती आज

बता दें, आज उनकी मां और बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा श्रीदेवी की 61 वीं जयंती है। जान्हवी हर बार मां के जन्मदिन पर तिरुपति बाला जी दर्शन करने जाती हैं। मंदिर में जान्हवी के पहुंचने पर लिए दर्शन के लिए खास इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने उन्हें भगवान वेंकटेश्वर के रंगनायक मंडपम में रेशमी वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और भगवान का प्रसाद दिया।

साउथ सिनेमा में नजर आएंगी जान्हवी

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो Janhvi Kapoor सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे है। इसके अलावा, वह सस्पेंस-थ्रिलर ‘उलझ’ को लेकर भी चर्चाओं में है, जिसको दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)