तेज रफ्तार वाहन ने अधेड़ को मारी ठोकर , मौत

बहराइच–बहराइच-बलरामपुर हाइवे पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने पैदल आ रहे अधेड़ को ठोकर मार दी। जिसके चलते अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दरगाह थाने के सासापारा निवासी 50 वर्षीय नवाब अली पुत्र बरसाती गुरूवार की दोपहर  अपने खेत से घर आ रहा था। बहराइच बलरामपुर हाइवे पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिसके चलते अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने

Written By :

admin

Updated

December 27, 2018

बहराइच–बहराइच-बलरामपुर हाइवे पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने पैदल आ रहे अधेड़ को ठोकर मार दी। जिसके चलते अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दरगाह थाने के सासापारा निवासी 50 वर्षीय नवाब अली पुत्र बरसाती गुरूवार की दोपहर  अपने खेत से घर आ रहा था। बहराइच बलरामपुर हाइवे पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिसके चलते अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पर   पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी अफसर परवेज ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर फरार चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)