Sonam Kapoor है प्रेग्नेंट, 40 की उम्र में देंगी दूसरे बच्चे को जन्म

Sonam Kapoor: बॉलीवुड की मस्ककली यानी अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। 40 साल की सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे जन्म देंगी। अनिल कपूर की लाड़ली जल्द ही अपने पति आनंद आहूजा के साथ यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा करेंगी। हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। मगर वो जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके गुडन्यूज दे सकती हैं। कपूर परिवार में खुशी का माहौल मिली जानकारी के मुताबिक सोनम ( Sonam Kapoor) इस समय अपनी दूसरी तिमाही में हैं। जिसको लेकर कपूर और आहूजा

Written By :

SK Sharma

Updated

October 1, 2025

sonam.

Sonam Kapoor: बॉलीवुड की मस्ककली यानी अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। 40 साल की सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे जन्म देंगी। अनिल कपूर की लाड़ली जल्द ही अपने पति आनंद आहूजा के साथ यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा करेंगी। हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। मगर वो जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके गुडन्यूज दे सकती हैं।

कपूर परिवार में खुशी का माहौल

मिली जानकारी के मुताबिक सोनम ( Sonam Kapoor) इस समय अपनी दूसरी तिमाही में हैं। जिसको लेकर कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों परिवार अपने नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि सोनम ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन समय आने पर अपने पति आनंद के साथ यह खुशखबरी आधिकारिक तौर पर एक पोस्ट करके साझा कर सकती हैं। इस बीच, उनके प्रशंसक इस खुशखबरी को लेकर पहले से ही बेहद उत्साहित हैं।

Sonam Kapoor: 2018 की थी शादी

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लगभग सात साल पहले 18 मई, 2018 को शादी की थी। यह शादी एक निजी समारोह में हुई थी जिसमें केवल परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। सोनम ने 2022 में पहली बार मां बनी थी। इस दौरान सोनम ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और पूरी तरह से अपने बेटे वायु की परवरिश पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने पति और बेटे के साथ अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर

सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म “सांवरिया” से शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद, सोनम “दिल्ली-6”, “आयशा”, “खूबसूरत” और “वीरे दी वेडिंग” जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। उन्हें आखिरी बार फिल्म “ब्लाइंड” में देखा गया था। फिलहाल अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से फिल्मों से दूरी बनी रखी है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)