जंगल मे मृत मिली युवती का बना स्केच,पहचान कराने में जुटी पुलिस

बहराइच — बीते दिनों नौबना ग्राम से सटे खैरी जंगल मे जली अवस्था मे युवती के शव की पांच दिनों के बाद भी अभी तक पहचान नही हो सकी है । युवती कहाँ की है और उसे किसने मार कर जंगल मे फेका इस बारे में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी पता नही चल सका है । पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने भी जिले के आमजन से युवती की पहचान में मदद की अपील करते हुये किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही है । लेकिन कोई भी कामयाबी

Written By :

SK Sharma

Updated

January 24, 2020

बहराइच — बीते दिनों नौबना ग्राम से सटे खैरी जंगल मे जली अवस्था मे युवती के शव की पांच दिनों के बाद भी अभी तक पहचान नही हो सकी है । युवती कहाँ की है और उसे किसने मार कर जंगल मे फेका इस बारे में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी पता नही चल सका है ।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने भी जिले के आमजन से युवती की पहचान में मदद की अपील करते हुये किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही है । लेकिन कोई भी कामयाबी न मिलते देख पुलिस ने एक्सपर्ट से मृत युवती का स्केच बनवाकर उसे सीमावर्ती इलाकों में आमजन को दिखाकर उसकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है ।

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)